फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुरे कंपनी पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा अनियंत्रित डंपर, चालक व परिचालक घायल

Sun, 13 Jul 2025 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट थानाक्षेत्र में मुरे कंपनी पुल पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। हादसे में डंपर चालक व परिचालक घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार तड़के एक खाली डंपर कैंट से मालरोड नरोना चौराहे की तरफ जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सेंट कैथरीन अस्पताल की तरफ करीब 40 फीट नीचे गिर गया।
विज्ञापन

पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा डंपर - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि पुल के नीचे ऑटो पार्ट्स की दुकानें बंद होने से भीड़ नहीं थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वही डंपर के गिरने से चालक कानपुर देहात के रनियां निवासी कृष्णा घायल हो गया।

पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा डंपर - फोटो : अमर उजाला
साथ ही परिचालक पिंटू को भी चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर डंपर मालिक पहुंचा और चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने डंपर को क्रेन से हटवाकर रास्ता साफ कराया। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि चालक का उपचार चल रहा है। झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें