तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
ग्रामीणों ने ऑटो को सीधा करके घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया, जहां घायलों का उपचार जारी है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।