पुलिस बल ने किसी तरह माहौल शांत कराया
इसी दौरान कुछ लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने पर्दा हटाने को कहा। महिला के लिबास में पुरुष देखकर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। हाथ बांधकर एक किलोमीटर तक घुमाया। किसी दौरान चाचा के बेटे को स्कूल भेजने जा रही भतीजी भी वहां आ गई। उसने भीड़ से उन्हें छुड़ाने के लिए बोला, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। पुलिस बल ने किसी तरह माहौल शांत कराया।
पब्लिक ने चोर समझकर युवक को पीटा
- फोटो : amar ujala
पीटने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई
युवक ने बताया कि मोहल्ले में ही पहले रहते थे अब नौबस्ता में रह रहे हैं। महिला का भेष इसलिए किया था कि जिससे कोई मोहल्ले वाला पहचान ना पाए। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने युवक को मारा पीटा है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि युवक को चोर समझ कर पीटने वाले लोगों की पहचान कराई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।