कानपुर में चौबेपुर के उदेतपुर गांव स्थित मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान अराजक तत्वों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट शुरू होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए महोत्सव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति संभाली और घटना की शिकायत थाना पुलिस से की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गणेश महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में आयोजन चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई मारपीट से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।