घाटमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस
- फोटो : amar ujala
कानपुर की घाटमपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह अचानक दोपहर 12.16 बजे पहुंचे। डीएम के साथ सीडीओ अभिनव जे जैन और डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौजूद रहे। शीर्ष अधिकारियों के एक साथ पहुंचने से तहसील परिसर में मुस्तैदी बढ़ गई और अधिकारी व कर्मचारी एक्शन मोड में आ गए।
समाधान दिवस के दौरान घाटमपुर तहसील के ग्रामीण व शहरी इलाकों से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को डीएम, सीडीओ और डीसीपी साउथ ने खुद सुना। फरियादियों द्वारा मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की जा रही हैं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए हैं।