रेलवे ट्रैक पार करने में शुक्रवार को दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा कैंट और काकादेव थानाक्षेत्र में हुई। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फाई साहब का हाता निवासी जयप्रकाश (32) लाल बंगला में एक अलमारी के कारखाने में पेंटिंग का काम करता था। भाई अनिल और सोनू में वह दूसरे नंबर का था। पिता राजकुमार देहांत हो चुका है। मां और दो बहनें रजनी और लक्ष्मी हैं।
अनिल ने बताया कि जयप्रकाश की दिमाग की दवा चलत रही थी। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे काम के लिए मुरे कंपनी पुल के नीचे से ट्रैक पार कर लाल बंगला टेंपो पकड़ने के लिए जाने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घरवालों को शनिवार की सुबह हादसे की जानकारी हुई।
रावतपुर क्रासिंग पर शनिवार शाम चार बजे शिवराजपुर के वार्ड नंबर एक निवासी रामकुमार गौतम (28) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सप्रेस के आने पर क्रॉसिंग बंद थी। युवक नीचे से होकर ट्रैक पार कर रहा था तभी चपेट में आ गया।