फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रफ्तार बनी काल: तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक का हेलमेट खुला…दूसरे ने नहीं लगाया था

Thu, 11 Dec 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी और बिधनू थाना क्षेत्रों में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी और बिधनू थाना क्षेत्र में रफ्तार ने बुधवार रात एक बार फिर दो युवकों की जान ले ली। हादसे के वक्त एक युवक हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं दूसरे युवक का हेलमेट स्ट्रिप खुलने से दूर जा गिरा। इससे युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव पोस्टमार्टम भेज दिया। सैनिक नगर अहिरवा निवासी मदन का बेटा विवेक सक्सेना (20) कैटरिंग का काम करता था।

विज्ञापन

परिवार में मां आरती, बड़ा भाई विकास है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे विवेक एक पार्टी से पेमेंट लेने के लिए श्याम नगर स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहा था। अभी वह कृष्णा नगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर गिरा और स्ट्रिप खुलने से हेलमेट दूर जा गिरा। हादसे के दौरान भागने में उसे रौंद दिया।

विज्ञापन

हेलमेट न पहनने से मौके पर ही मौत
इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पारिवारीजनों को सूचना दी, तो कोहराम मच गया। इसी प्रकार बिधनू थानाक्षेत्र में बुधवार रात पतारा मौसी के घर जा रहे सचेंडी के चंद्रहासपुर गांव निवासी संदीप सिंह यादव (35) को थाने के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार हादसे के दौरान हेलमेट न पहनने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मां ममता का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें