फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घरेलू कलह और बीमारी से परेशान दो युवकों ने फंदा लगा की खुदकुशी

Mon, 15 Jun 2026 07:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के बर्रा और रेलबाजार थाना क्षेत्रों में रविवार देर रात दो युवकों ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। बर्रा के विश्व बैंक निवासी राजेश कुमार शर्मा (52) पेशे से पेंटर थे। परिवार में पत्नी ममता और एक विवाहित बेटी निकिता हैं। परिजन के अनुसार राजेश शराब पीने के आदी थे। इसे लेकर रविवार रात उनका अपनी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने फंदा लगा जान दे दी। वहीं, रेलबाजार थाना क्षेत्र के चंदारी निवासी दानिश अनवर (36) सिलाई कारीगर थे।

विज्ञापन


उनके भाई फैज ने बताया कि दानिश पिछले 15 वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज हैलट में चल रहा था। इसी से ऊबकर रविवार देर रात उन्होंने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रेलबाजार इंस्पेक्टर अमान सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें