अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर किया फायर
तभी देर रात को समय करीब एक बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त अभियुक्तगण गगनी खेड़ा के पास छिपे हुए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अजय कुमार सिंह मय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया, तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया।
एक के पैर में लगी गोली
आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त सूरज निषाद (32) पुत्र जगन्नाथ निवासी मंशुखखेड़ा चंपापुरवा के पैर मे गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल उन्नाव भेज दिया गया। वहीं, अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ मटरू (34) पुत्र स्व. सिद्धनाथ निवासी चंपापुरवा को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों द्वारा 25 सितंबर को चंपापुरवा में एक घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया गया है।
चोरी का सामान और तमंचा बरामद
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गए सोने व चांदी के जेवरात, नकदी, चोरी की घटना में प्रयुक्त सब्बल व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ बरामद किया गया। अभियुक्त सूरज उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली गंगाघाट पर 17 मुकदमें व अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ मटरू के विरुद्ध पांच आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है। सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।