Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र के मेडुआ गांव के पास हाईवे पर ट्रक मोड़ते समय पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया है, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया है।
कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र के मेडुआ गांव के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक ड्राइवर की स्थिति गंभीर है, जबकि दूसरा ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे अरौल थाना क्षेत्र के मेडुआ गांव के पास हादसा हो गया।
हाईवे पर ट्रक को मोड़ते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में ट्रकों के चालक घायल हो गए, जिसमें एक ट्रक चालक मौके से फरार है। मौक पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है