फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भीषण हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो बेटों की मौत, पिता की हालत गंभीर

Sat, 14 Nov 2026 05:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में हुए सड़क हादसे में दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बस का पीछा कर बस चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
इसी बस से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधनू में शनिवार दोपहर रमईपुर जहानाबाद मार्ग में मझावन कस्बे के पास सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पिता और दो बेटों को टक्कर मार दी। जिसमे दोनों बेटों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिधनू के भारू गांव निवासी  किसान अमर बहादुर निषाद (32) अपने दोनों बेटों आयुष (4) पीयूष (3) को बाइक से लेकर अपनी ससुराल जहानाबाद जा रहे थे।मझावन कस्बे के बारादुआरी के पास साढ़ की तरफ से आ रही बस के चालक ने बस को ओवरटेक करने के चक्कर मे बाइक में टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर बाइक में आगे बैठा पीयूष बस के आगे शीशे से टकरा गया। वहीं आयुष बस के पीछे फंस दूर तक घिसटता चला गया। बस की चपेट में आने से दोनों बेटों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों ने बस का पीछा कर रमईपुर के पास बस चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल पिता को एम्बुलेंस की मदद से बिधनू सीएचसी भिजवाया। जहां से डाक्टर ने अमर बहादुर की गंभीर हालत देख उसे हैलट रेफर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें