फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संपत्ति विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, नौ लोगों को हिरासत में लिया, शांतिभंग की कार्रवाई

Wed, 22 Oct 2025 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन

जाजमऊ छबीलेपुरवा निवासी ननकी पत्नी राजू व लक्ष्मी का काफी समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनो पक्षों से कई लोग एक दूसरे पर लात–घूंसे बरसाने लगे।

विज्ञापन

दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
बीच–बचाव में आए इलाकाई लोग भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दोनों पक्षों से नौ लोगों को थाने लेकर आई। जाजमऊ थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने पर ननकी, राजू, संदीप, लक्ष्मी, बेबी, बदाला, दिव्या, रामनाथ को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें