फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जघन्य अपराधों में बंद दो कैदी व सात बंदियों ने भी पास की परीक्षा, जेल अधीक्षक ने मुंह मीठा कराया

Sat, 26 Apr 2025 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिला कारागार में जघन्य अपराधों में बंद दो कैदी व सात बंदियों ने भी बोर्ड परीक्षा पास की हैं। तीन ने प्रथम श्रेणी, चार ने द्वितीय और दो ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
जेल के बंदियों ने पास की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिला कारागार में बंद दो कैदी व सात बंदियों ने भी यूपी बोर्ड परीक्षा में सफलता पाई है। हाईस्कूल में दो और इंटर में सात ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें तीन ने प्रथम श्रेणी, चार ने द्वितीय और दो ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की। इन पर हत्या, अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं। उनकी इस सफलता पर जेल अधीक्षक ने उनका मुंह मीठा कराया।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल में शुभम वर्मा और मनोज कुमार ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। इंटर में गौरव विश्वकर्मा ने प्रथम, आकाश साहू, हर्ष कुशवाहा, धर्मेंद्र पाल और उजैफ वारिस खान ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की। वहीं, अब्दुल सलाम और बॉबी रविदास ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन

नौ बंदियों को मिली अंकपत्र तालिका
उन्होंने बताया कि गौरव विश्वकर्मा और धर्मेंद्र पाल आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। यह सभी विभिन्न अपराधों जैसे हत्या, अपहरण, नशीली दवाओं की तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि पास हुए सभी नौ बंदियों को अंकपत्र तालिका दी गई। इस मौके पर जेलर अनिल कुमार पांडेय, मनीष कुमार, उप कारपाल रंजीत यादव, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार, प्रेमनारायण अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें