फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चिड़ियाघर में दो लोगों ने तेंदुआ को खिलाया मीट, हिरासत में

Sun, 19 Jan 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चिड़ियाघर में दो लोगों ने तेंदुआ को मीट खिला दिया। दोनों को हिरासत में लिया गया है। रेंजर ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। तेंदुआ की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर घूमने आए दो दोस्तों ने रविवार को तेंदुआ को मीट खिला दिया। यह देख कीपर दाैड़ा और दोनों दोस्तों को पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही रेंजर पहुंचे और दोनों की तलाशी ली तो उनके पास मीट के कुछ और टुकड़े बरामद हुए। रेंजर ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रेंजर नवेद इकराम के अनुसार, दोस्तों ने बताया कि वह घर में कुत्ते को मीट खिलाते हैं। वही मीट चिड़ियाघर ले आए थे। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रेंजर की तहरीर मिली है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह और डॉ. नितेश मौके पर पहुंचे और तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. अनुराग ने बताया कि मीट के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। तेंदुआ की निगरानी के लिए एक व्यक्ति तैनात किया गया है। फिलहाल वह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें