सीओडी पुल पर ई-रिक्शा चालक ने सोमवार को साथी संग मिलकर सवारी से मारपीट कर पर्स लूट लिया। राहगीरों ने चालक और उसके साथी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चकेरी के कोयलानगर स्वर्ण जयंती विहार निवासी अजीत कुमार शुक्ला सोमवार की दोपहर को ई-रिक्शा से रेलबाजार लाैट रहे थे। सीओडी पुल पर पहुंचते ही चालक के साथी ने जेब से पर्स निकाल लिया। विरोध पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को रेलबाजार थाने ले गई। वहां लूटे गए रुपये पीड़ित अजय को वापस कर दिए। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान पटेलनगर निवासी ई-रिक्शा चालक रचित गुप्ता और महाराजपुर के उचटी गांव निवासी आकाश कुशवाहा के रूप में हुई है। ई-रिक्शे पर बैठाकर लूटपाट करने की वारदात कबूल की है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। इधर, मारपीट का वीडियो भी साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।