डॉक्टर तलाश में छापेमारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए ओटी असिस्टेंट से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। इनके साथ मौजूद डॉक्टर नेटवर्क की मुख्य कड़ी माना जा रहा है। पुलिस की सर्विलांस टीम आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि लखनऊ से भागे अन्य पांच स्टाफ और फरार डॉक्टर को दबोचा जा सके।
सर्जरी के उपकरण और दवाएं मुहैया कराना था काम
बता दें कि गिरफ्तार किया गया ओटी तकनीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार हैं। कुलदीप हापुड़ का रहने वाला है। शांतिगोपाल नर्सिंगहोम गाजियाबाद में ओटी टेक्नीशियन है। वहीं, राजेश कुमार गाजियाबाद का निवासी है और सर्वोदय हॉस्पिटल नोएडा में काम करता है। पुलिस ने दोनों को दलहन क्रासिंग से गिरफ्तार किया है। दोनों टेक्नीशियन हर केस के 35 से 40 हजार रुपये लेते थे। आहूजा हॉस्पिटल में ऑपेरशन के लिए दिल्ली से कानपुर फ्लाइट से आए थे। दोनों का काम सर्जरी के उपकरण और दवाएं मुहैया कराना था।