फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रामादेवी चौराहे से 20 मिनट में दो मोबाइल पार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 08 Oct 2026 10:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर चोरों ने दो मोबाइल फोन चुरा लिए। दोनों चोरियां महज 20 मिनट के भीतर हुई। हैदराबाद निवासी बुटीक संचालक केएम सोमना कानपुर में अपने दिवंगत पिता प्रमोद कुमार की पितृ पूजा में शामिल होने आई थीं। रामादेवी चौराहे पर फल खरीदते समय उनकी बहन काजल के पर्स से मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी निवासी फार्मेसी अंतिम वर्ष की छात्रा स्नेहा श्रीवास्तव भी चौराहे पर गोलगप्पे खा रही थीं। उसी दौरान किसी ने उनका मोबाइल चुरा लिया। दोनों पीड़िताओं ने चकेरी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें