फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छात्रों को सप्लाई करते थे चरस, नेपाली तस्कर महिला संग गिरफ्तार, सवा करोड़ की 10 किलो चरस बरामद

Tue, 30 Dec 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरपीएफ ने मंगलवार को वैशाली एक्सप्रेस से तस्करी कर कानपुर लाई गई दस किलो चरस के साथ महिला और नेपाली मूल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत सवा करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी नेपाल से चरस लाकर गोरखपुर व आसपास के रेलवे स्टेशनों से कानपुर, लखनऊ व आसपास जिलों में सप्लाई करते थे। यह सफलता नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की सूचना पर मिली। आरोपी 500-500 ग्राम के 20 पैकेट में चरस लाए थे। तस्कर ने अपना राम पुकार निवासी पर्सा, (नेपाल) बताया। महिला बेतिया, बिहार की रहने वाली राजमती देवी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कराकर एनसीबी दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बरामद चरस - फोटो : अमर उजाला
रामपुकार ने बताया कि चरस के अधिकतर खरीददार मेडिकल कॉलेज, पांडुनगर, एनएसआई और दक्षिण में मिलते हैं। इन इलाकों में नकद रुपये लेकर सप्लाई करते थे। पिछले दो साल से वह तस्करी कर रहा था। आरपीएफ के दस साल के इतिहास में पहली बार कानपुर सेंट्रल पर इतनी मात्रा में चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें