फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बैंकों में दूसरे दिन जमा हुए दो सौ करोड़ के गुलाबी नोट, रही ग्राहकों की भीड़

Wed, 24 May 2023 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को बैंकों में करीब दो सौ करोड़ रुपये के गुलाबी नोट आए। इसमें 150 करोड़ रुपये शहरियों ने जमा किए और करीब 50 करोड़ के नोट बदले गए। चार दिन के भीतर 355 करोड़ रुपये बैंकों में जमा हो चुके हैं। जिन निजी बैंकों में पहले दिन ग्राहकों से फार्म भरवाया जा रहा था या आईडी मांगी जा रही थी, वहां पर भी सुधार देखने को मिला।

विज्ञापन


आसानी से रुपये जमा हुए और नोट बदले गए। औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा बाजार वाले बैंक शाखाओं में जमकर रकम जमा की गई। शनिवार को बैंकों में 10 करोड़ के नोट जमा हुए थे। सोमवार को 60 करोड़ रुपये जमा हुए थे। मंगलवार को अलग-अलग बैंकों में 95 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। बुधवार को शाखाएं खुलने के साथ ही पीरोड, एक्सप्रेस रोड, मालरोड, मेस्टनरोड, नयागंज, बिरहाना रोड, सीसामऊ, जैसी व्यापारिक स्थानों में स्थित बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बड़ी संख्या में जमा किए गए।

विज्ञापन

कुछ बैंकों में व्यापारियों ने अलग-अलग लोगों को भेजकर भी नोट बदलवाए। मोतीझील स्थित एक शाखा में 84 लाख रुपये जमा किए गए। पीएनबी की छोटी, मध्यम और बड़ी शाखाओं में मिलाकर 50 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा और बदली गई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग शाखाओं में चार करोड़ 50 रुपये जमा किए गए। बैंक कर्मचारी संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि शहर की छह सौ के करीब शाखाओं में 200 करोड़ के दो हजार के नोट जमा हुए। इसमें 50 करोड़ नोट बदले गए। इंडियन बैंक में छह कराेड़ 88 लाख, यूनियन बैंक में 10 करोड़ के नोट जमा और बदले गए। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल सोनकर ने दावा किया कि 47250 ग्राहकों ने नोटों की बदली की। 42000 ग्राहकों अपने खातों में रकम जमा की। 12195 ग्राहकों ने एटीएम मशीन पर रकम जमा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें