चचेरे भाई की गुरुवार को है शादी, मातम में बदली खुशियां
परिजनों ने बताया कि चाहत के चचेरे भाई की शादी गुरुवार को है, जिससे वह अपने पिता रामशरण व भाई के साथ कपड़ों की खरीदारी करने के लिए जालौन जा रही थी। उसको क्या पता था कि वह अब वापस नहीं लौट पाएगी। घर में मंडप का खाना बन रहा था, सभी रिश्तेदार घर पर आ गए थे। हादसा होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।