फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंजेक्शन लगते ही दो बुखार पीड़ितों की मौत, झोलाछाप डॉक्टर घटना के बाद फरार; परिजनों ने काटा बवाल

Sun, 22 Feb 2026 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर और चौबेपुर में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बुखार के मरीजों को गलत इंजेक्शन लगाने से दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस फरार क्लीनिक संचालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भौसाना गांव में खुला चमन मेडिकल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कस्बे के रहमतनगर और बोझा गांव में दो बुखार पीड़ितों की गलत इंजेक्शन लगाने से माैत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन ने ग्रामीणों संग मिलकर झोलाछाप क्लीनिक संचालकों पर गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बोझा गांव के दिनेश गौतम (58) को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उन्हें भौसाना गांव स्थित मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक के पास लेकर गए थे। बड़े भाई अविनाश का आरोप है कि रुपये ऐंठने और बुखार जल्दी उतारने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक चमन ने दिनेश को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद दिनेश की मौत हो गई।

झोलाछाप क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी माैके पर पहुंच गए और परिजन संग हंगामा करने लगे। इसी दाैरान क्लीनिक संचालक चमन माैके से भाग गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा माैके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन परिजन खबर लिखे जाने तक आरोपी झोलाछाप क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत
वहीं चौबेपुर कस्बे के रहमतनगर निवासी सत्तार (35 वर्षीय) भी बुखार से पीड़ित थे। परिजन उन्हें मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक आशीष कुमार के पास लेकर गए थे। बड़े भाई हारून का आरोप है कि आशीष के गलत इंजेक्शन लगाने से सत्तार की माैत हो गई। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस माैके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही।

तहरीर मिलने पर दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
लेकिन वे देर रात तक कार्रवाई की मांग कर हंगामा करते रहे। वहीं क्लीनिक संचालक आशीष माैके से गायब था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस परिजन व ग्रामीणों को समझाकर शवों को पोस्टमाॅटर्म के लिए भेजने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मामलों की जांच कराई जाएगी। परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

भौसाना और चौबेपुर के रहमतनगर मोहल्ले में बुखार पीड़ितों की मौत के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों के परिजन ने क्लीनिक संचालक चमन और आशीष पर गलत इंजेक्शन लगाने व दवा देने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी और परिजन की ओर से पुलिस को तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  -मंजय सिंह, एसीपी बिल्हौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें