बहन से चल रहा था मनीष का प्रेम प्रसंग
हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने युवक तीन टीमें गठित करके जांच कराई। इसमें पता चला कि प्रेम प्रसंग में मनीष की हत्या की गई है। पुलिस ने एक आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने हत्या की बात स्वीकारी। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक यादव निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल की बहन से मनीष का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
हत्या गोली मारकर की थी हत्या
इसकी खुन्नस में ही अभिषेक ने अपने साथी विपिन यादव निवासी ग्राम मानिकपुर भीखन और दीपक निवासी केशोपुर कलां के साथ मिलकर मनीष का 18 फरवरी को लिफ्ट देने के बहाने अपहरण किया था। आरोपी मनीष को संतोषपुर घाट के पास ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि दीपक के अनुसार, मनीष की हत्या गोली मारकर की थी।
दोनों के खिलाफ विभागीय पत्र लिखा
पोस्टमार्टम कराया है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही हत्या की सही वजह पता चल सकेगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सीआरपीएफ में जवान है। वह इस समय जालंधर बेस कैंप में ट्रेनिंग कर रहा है। बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि आरोपी की बहन महिला सिपाही है। वह रामपुर में ट्रेनिंग कर रही है। दोनों के खिलाफ विभागीय पत्र लिख दिया गया है।