फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: हाईवे किनारे खड़ीं चचेरी बहनों को टैंकर ने कुचला, एक की मौत

Sun, 02 Nov 2025 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में सड़क हादसा हुआ। हाईवे किनारे खड़ीं चचेरी बहनों को टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतक राधा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कानपुर-प्रयागराज रूमा हाईवे किनारे खड़ीं चचेरी बहनों को टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरी बहन के हाथ पैर-टूट गए। पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मूलरूप से इटावा के सैफई के ग्राम सिपहिया की रहने वाली राधा (27) ने इंद्रपाल से शादी की थी। इंद्रपाल की कई साल पहले प्रधानी के चुनाव में रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राधा दो साल से कोयलानगर के आदर्श विहार में बेटी नैना के साथ रह रही थी। जाजमऊ के ताड़बगिया निवासी राधा की चचेरी बहन रेनू ने बताया कि वह कानपुर देहात के गजनेर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों बहनें खाना बनाने का काम करती हैं। शनिवार सुबह 10.30 बजे रूमा हाईवे स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में खाना बनाने जा रही थीं।

हादसे में घायल रेनू - फोटो : अमर उजाला
दोनों ई रिक्शे से कॉलेज के बाहर उतरकर खड़ी थीं, तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे टैंकर ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में राधा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं रेनू का बायां हाथ और दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


 
विज्ञापन

काशीनाथ वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिकअप की टक्कर से टेंपो से उछलकर चालक डिवाइडर से टकराया, मौत
महाराजपुर थानाक्षेत्र के नरवल मोड़ के पास शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप की टेंपो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम चालक रेलबाजार निवासी काशीनाथ वर्मा (52) अपनी सीट से उछलकर बाहर डिवाइडर से टकरा गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी संगीता, बेटा कृष्णा, नैतिक और बेटी अनन्या बिलख पड़ीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो कुछ दूर जाकर पलट गई। गनीमत रही कि उस दौरान कोई सवारी नहीं बैठी थी। चचेरे भाई पंकज ने बताया कि शनिवार को काशीनाथ टेंपो से सवारी बुक करके महाराजपुर गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काशीनाथ के मोबाइल से हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें