फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौकी के अंदर दो सिपाहियों को महिला सिपाही और उसके साथी ने पीटा

Sun, 28 Sep 2025 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पनकी निवासी महिला आरक्षी और उसके साथी की लखनऊ में तैनात है। महिला सिपाही की वजह से अपनी सीट तक से नहीं उठे चौकी इंचार्ज। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर तहरीर ली गई।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पुलिस चौकी में लखनऊ में तैनात महिला आरक्षी और उसके साथी सिपाही ने चौकी में तैनात दो सिपाहियों को पीट दिया। कार्रवाई के डर से चौकी इंचार्ज मूकदर्शक बने रहे। पिटे सिपाहियों ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी तो इंस्पेक्टर ने भी मामला विभागीय बताते हुए समझौता करने का दबाव बनाया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाने में पीड़ित सिपाही से तहरीर ली गई।

विज्ञापन


लखनऊ में एक एसीपी ऑफिस में तैनात महिला सिपाही और उसका साथी सिपाही कल्याणपुर के बारासिरोही में रहते हैं। महिला के साथी सिपाही के भाई से मोहल्ले में किसी का विवाद हुआ था। पुलिस चौकी में तहरीर दी गई। रविवार शाम को चौकी के दो सिपाही जांच करने पहुंचे। दोनों सिपाही पनकी रोड पुलिस चौकी पर लौट आए और चौकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह को जानकारी दे रहे थे।
 

विज्ञापन

महिला सिपाही की कार - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि महिला सिपाही और उसका साथी ब्रीजा कार से चौकी पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज से बात कर रहे दोनों सिपाहियों को पीटना शुरू कर दिया। पिटे सिपाहियों के अनुसार चौकी इंचार्ज महिला सिपाही की वजह से अपनी सीट तक से नहीं उठे। चौकी में जमकर हंगामा हुआ। जब चौकी के सिपाहियों ने कार्रवाई की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने विभाग की बदनामी होने का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए।

इसके बाद मामला थाने पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इंस्पेक्टर कल्याणपुर ने भी पहले मामला सुलझाने का प्रयास किया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर तहरीर ली गई। एसीपी कल्याणपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला सिपाही और उसके साथी को थाने में बिठाकर उनकी कार जब्त कर ली। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि महिला सिपाही के साथी का जिनसे विवाद हुआ था, उस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, सिपाहियों के साथ अभद्रता के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें