फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रफ्तार फिर बनी काल, हादसों में तीन की गई जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Sun, 28 Sep 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर, पनकी और फजलगंज में सड़क हादसे हुए, दो युवक व एक महिला की जान गई।
विज्ञापन
प्रलोक दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों की तेज रफ्तार एक बार फिर से राहगीरों के लिए काल बन गई। महाराजपुर, पनकी और फजलगंज में हुए सड़क हादसों में दो युवकों व एक महिला की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन


हादसा-1 : युवक को टक्कर मार भाग निकला कार
महाराजपुर थाना क्षेत्र में सिकठिया के पास शनिवार रात 9:30 बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने शिवराजपुर के गडरियापुरवा के सकरेज गांव निवासी प्रलोक दुबे (33) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार वाहन लेकर भाग निकला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बड़े भाई प्रशांत ने बताया कि प्रलोक शनिवार रात महाराजपुर में दोस्त से मिलने की बात कहकर निकले थे। पुलिस को प्रलोक के पास तीन मोबाइल मिले हैं जबकि उसके पास एक ही मोबाइल था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिंकी सोनवानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसा-2 : लोडर की टक्कर से महिला फैक्टरी कर्मी की मौत
पनकी थाना क्षेत्र में फर्टिलाइजर गेट के पास गुरुवार को गुजैनी के बिहारीपुरवा निवासी पिंकी सोनवानी (36) को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मारी और भाग निकला। महिला पैदल फैक्टरी जा रही थी। महिला के भाई प्रीतम ने बताया कि उनके पति रामकिशोर ने पूर्व में ही उन्हें छोड़ दिया था। बहन किसी तरह फैक्टरी में काम करके अपने बच्चे भूमि और आशी को पाल रही थीं। हादसे के बाद उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसा-3 : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार का हाथ कटा, मौत
फजलगंज थाना क्षेत्र के गड़रियन मोहाल निवासी दिनेशचन्द्र शुक्ला ने बताया कि उनके भाई राजेन्द्र (38) बीते मंगलवार की रात 10 बजे बाइक से जरीब चौकी की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने खोयामंडी चौराहे पर टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे में उनका दायां हाथ कटकर अलग हो गया था। पुलिस उन्हें हैलट पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। फजलगंज थाना पुलिस ने ट्रक नंबर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें