फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर दो कारोबारियों से ठगे 48.63 लाख

Tue, 20 May 2025 11:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर 48.63 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार पीड़ितों ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर शहर के दो करोबारियों से 48.63 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शातिर ठगी की रकम को 17 खातों में ट्रांसफर कराए थे। टीम खातों को सीज करने के लिए संबंधित बैंकों से पत्राचार कर रही हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली साकेतनगर निवासी अभिषेक दीक्षित वर्तमान में अपने परिवार संग पुराना शिवली रोड पर रहते हैं। अभिषेक ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। हामी भरने पर जालसाजों ने टेलीग्राम पर एक लिंक भेज शेयर बाजार में निवेश कर अतिरिक्त कमाई का दावा किया। लिंक खोलने पर उन्हें शेयर बाजार की वास्तविक स्क्रीन जैसा एक फर्जी पोर्टल दिखा, जहां उन्हें पंजीकरण करने को कहा गया। पहले उन्होंने 50 हजार रुपये का निवेश किया तो रकम 62000 रुपये हो गई। इसके बाद वह विश्वास कर 39.25 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब वह मूलधन के साथ मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश कि तो जालसाजों ने रुपये निकालने के एवज में और रुपये निवेश करने की मांग की। इन्कार पर जालसाजों ने उन्हें ब्लाक कर दिया। इसके बाद से पोर्टल दिखाई देना भी बंद कर दिया।

ऐसे ही साइबर ठगों ने कुशलपुर तरगांव निवासी आदित्य सिंह को भी शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 9.38 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने उन्हें टेलीग्राम व इंस्टाग्राम पेज पर एक लिंक भेजा। इसके बाद उन्हें 730-एएसके ग्रोथ एंड वेल्थ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद खुद को फाइनेंस मैनेजमेंट एडवाइजर प्रिया शर्मा बताने वाली युवती ने एएसकेमीन नाम का एप डाउनलोड करा चार खातों में रुपये जमा करा ली। मुनाफे की साथ मूलधन जब वह निकालने का प्रयास किया तो प्रिया शर्मा ने और रुपये जमा करने की बात कही। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

 
विज्ञापन

ठगी से बचने के लिए ये करें
- निवेश से पहले संबंधित पोर्टल या कंपनी की प्रामाणिकता की जांच करें।
- अधिक लाभ के लालच में बिना जांच-पड़ताल के पैसा न लगाएं।
- ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस या साइबर सेल में शिकायत करें

साइबर अपराध को लेकर पुलिस भी लोगों को जागरूक करती है लेकिन जिस प्रकार ठगी के तरीके सामने आ रहे हैं उसमें जागरूकता और सावधानी ही बेहतर बचाव है। शेयर बाजार के बहाने ठगी से लेकर विभिन्न माध्यम हैं जिसमें पुलिस लोगों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। - सुनील वर्मा, साइबर थानाप्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें