किदवईनगर थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क शोरूम से दीपावली के दौरान 10 ग्राम सोने के दो सिक्के गायब हो गए। आवास-विकास तीन निवासी शोरूम के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धनतेरस के अवसर पर शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ थी। उस दिन शोरूम सुबह सात बजे से देर रात तीन बजे तक खुला था। इसी दौरान किसी ने शोकेस से सोने के दो सिक्के चोरी कर लिए।