फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जूही बम्बुरहिया में लगेगा ट्यूबवेल, 2500 मीटर पाइपलाइन बिछेगी

Wed, 19 Feb 2025 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जूही बम्बुरहिया में ट्यूबवेल लगेगा। 2500 मीटर पाइपलाइन भी बिछेगी। जलकल विभाग और नगर निगम के अभियंताओं ने संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते जलकल विभाग और जल निगम के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूही बम्बुरहिया में नया ट्यूबवेल लगाने के लिए बुधवार को जलकल विभाग और जल निगम की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। ट्यूबवेल के लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। तय हुआ कि वहां से लगभग 2500 मीटर पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


जूही बम्बुरहिया, जूही गढ़ा का भूगर्भ जल प्रदूषित है। वहां से हैंडपंपों, सबमर्सिबल के पानी में क्रोमियम भी आता है, जिसकी वजह से वहां रह रहे करीब 10 हजार लोगों के सामने पीने के पानी का संकट है। जलकल विभाग वहां टैंकरों से शुद्ध पानी भेजता है, जिन्हें लोग पीने, खाना बनाने आदि के लिए इस्तेमाल करते हैं। क्षेत्रीय पार्षद शालू कनौजिया ने नगर निगम और जलकल विभाग से डीप बोरिंग ट्यूबवेल लगवाने और पाइपलाइन बिछाने की मांग की थी।

विज्ञापन

जूही बंबुरहिया में टैंकर से पानी भरते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला
इसके मद्देनजर बुधवार को जलकल विभाग जोन पांच के अधिशासी अभियंता रामेंद्र पांडेय, जोन तीन की अधिशासी अभियंता नवीला खान, जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता राहुल तिवारी, जलकल विभाग के अवर अभियंता राजकुमार, जेई विनोद रावत जूही बम्बुरहिया पहुंचे। पार्षद ने सुलभ शौचालय का आधा हिस्सा तोड़कर ट्यूबवेल लगाने या स्वदेशी कॉटन मिल के सामने स्थित पार्क के एक हिस्से में इसे स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें