फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाराजपुर में एक ही रात में दो नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, एक माह में आधा दर्जन वारदात से दहशत

Tue, 11 Aug 2026 11:20 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव में चोरों ने एक ही रात में दो किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए। लगातार हो रही नलकूप चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक माह में आधा दर्जन से अधिक नलकूपों को निशाना बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
दो ट्यूबवेलों से केबल-स्टार्टर चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव में शातिर चोरों ने एक ही रात में दो किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए केबल और स्टार्टर पार कर दिया। बीते एक माह के भीतर इलाके में आधा दर्जन से अधिक नलकूपों में हुई चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी आक्रोश और दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों को आशंका है कि क्षेत्र में नलकूपों को निशाना बनाने वाला कोई गिरोह सक्रिय हो चुका है।

विज्ञापन

सुबह खेत पहुंचे तो उड़े होश

फत्तेपुरवा निवासी विवेक प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थानाध्यक्ष को सौंपी तहरीर में बताया कि वह रोज की भांति मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे अपने खेत पर गए थे। वहां जब वह ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो कमरे में लगा स्टार्टर और करीब 15 हजार रुपये कीमत की केबल गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।

चाचा के नलकूप से भी समेटा सामान

घटना की पड़ताल के दौरान ही विवेक को जानकारी मिली कि उनके पास में स्थित चाचा महेन्द्र पाल सिंह (निवासी न्यू आजाद नगर) के ट्यूबवेल को भी चोरों ने अपना शिकार बनाया है। वहां से भी चोर लगभग 16 हजार रुपये कीमत की केबल और स्टार्टर चोरी कर ले गए। दोनों नलकूपों से कुल मिलाकर करीब 31 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की मांग

विवेक ने सुबह करीब 7:50 बजे पीआरवी डायल-112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित किसानों ने थाने में लिखित तहरीर देकर मामले की तत्काल एफआईआर दर्ज करने, गिरोह का पर्दाफाश करने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें