फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पारिवारिक कलह और नशे से परेशान युवक ने दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 20 Sep 2025 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में नशे की लत और पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा टूटकर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, भोला सिंह (35) ने घर के टीन शेड के पाइप से पतली रस्सी के सहारे फंदा लगाया, जो टूट गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक के पिता प्रहलाद सिंह ने बताया कि भोला बहुत ज्यादा शराब पीता था। इसी वजह से उसकी पत्नी शादी के छह महीने बाद ही मायके चली गई थी। शुक्रवार दोपहर को नशे में धुत भोला ने मारपीट कर अपने पिता को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वे रातभर गांव के बाहर एक बगीचे में रुके।

विज्ञापन

दरवाजे के पास खून पड़ा देखा
शनिवार सुबह करीब सात बजे जब प्रहलाद सिंह वापस घर लौटे, तो दरवाजे के पास खून पड़ा देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो भोला का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था और चेहरे से खून बह रहा था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बताया कि पतली रस्सी होने के कारण फंदा टूट गया, जिससे भोला नीचे गिर गया और चेहरे पर चोट लगने से अत्यधिक खून बहने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें