फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी-चंदारी के बीच ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, दर्जनों ट्रेनें हुईं प्रभावित, कईयों को सेंट्रल पर ही रोका

Fri, 04 Sep 2026 02:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्रवार दोपहर चकेरी और चंदारी रेलवे स्टेशन के बीच अचानक एक पेड़ टूटकर ओएचई लाइन पर जा गिरा। इससे रेलवे का ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। घटना से करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से कई गाड़ियों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी और चंदारी के बीच शुक्रवार दोपहर पेड़ टूटकर ओएचई लाइन पर गिर गया। इससे रेल यातायात प्रभावित हो गया और ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। अचानक आई बाधा के चलते करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। ओएचई लाइन से पेड़ हटाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन जल्द सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें