फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में बारिश का कहर: भुसासी नाला उफनाने से मुख्य रास्ता बंद, सकील का डेरा पानी में डूबा, ग्रामीण परेशान

Fri, 04 Sep 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बदौसा कस्बे में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भुसासी गांव में नाला उफनाने के कारण मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और तेज बहाव से आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
भुसासी गांव में नाला उफनाने से मुख्य रास्ता बंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बदौसा कस्बे में लगातार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। भुसासी गांव में नाला उफना जाने से मुख्य रास्ता बंद हो गया है। तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर सीजीएलएम महिला महाविद्यालय के पास बदौसा-अतर्रा मार्ग पर जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक सकील का डेरा पूरी तरह पानी में डूब गया है। इससे यहां रहने वाले लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश जारी रही और समय रहते पानी की निकासी नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें