फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाकाल की नगरी और डायमंड सिटी का सफर हुआ सुलभ, रेलवे ने इंदौर और उधना के लिए चलाई विशेष ट्रेनें

Sat, 06 Jun 2026 07:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे ने इंदौर और उधना के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें गोविंदपुरी होकर जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासियों के लिए इंदौर और उधना का सफर अब आसान होगा। रेलवे ने इन गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है जो गोविंदपुरी होकर जाएंगी। यात्री रविवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। सूबेदारगंज-इंदौर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 04169 सूबेदारगंज से 15 जून से 28 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन


यह हर शुक्रवार व सोमवार को उपलब्ध होगी। ट्रेन 04170 इंदौर से 16 जून से 29 सितंबर तक संचालित होगी। यह हर शनिवार और मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज से सुबह पांच बजे चलकर गोविंदपुरी सुबह 08:20 बजे पहुंचेगी। यहां से 08:25 बजे रवाना होकर अगली सुबह 04:55 बजे इंदौर पहुंचेगी।

प्रयागराज-उधना विशेष ट्रेन 04105 प्रयागराज से 11 जून से 30 जुलाई तक चलेगी। यह हर गुरुवार व रविवार को उपलब्ध होगी। ट्रेन 04106 उधना से 12 जून से 31 जुलाई तक संचालित होगी। यह हर शुक्रवार व सोमवार को चलेगी। यह प्रयागराज से शाम सात बजे चलकर गोविंदपुरी होते हुए उधना पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल होकर जाएंगी सात ट्रेनें
उत्तर रेलवे के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य होना है। इस वजह से सात ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और कानपुर सेंट्रल होकर जाएंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ 14 जून को बदले मार्ग लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद, 13257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल 15 को लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर 16 को गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन, 19602 न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी 15 को लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद, 12203 सहरसा-अमृतसर 15 को लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद होकर चलेगी। इसी तरह, 12583 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 16 को लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद, 15725 न्यू जलपाईगुडी-आनंद विहार टर्मिनल 13 जून को लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद होकर चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें