वाहन स्वामियों को मिलेगी सहूलियत
मेले में वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे। साथ ही ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस), वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ), ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर (एडीटीसी), ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य वाहन स्वामियों को सहूलियत देने के साथ राजस्व वसूली बढ़ाना है।