अंधेरे में डूबा कस्बा, लोग बेहाल
ट्रांसफार्मर के भीतर से रह-रहकर हो रहे तेज धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही बिजली घर से आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर आग पर काबू पाया जा सका।
http://
सप्लाई ठप, गर्मी की मार
ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रात भर लोग छतों और सड़कों पर टहलने को मजबूर रहे। मंगलवार सुबह तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से पेयजल और अन्य जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ा है। फिलहाल विभाग नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था में जुटा है