फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: शादी में 'बिन बुलाए मेहमान' बनना पड़ा भारी, युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में भर्ती

Tue, 21 Apr 2026 02:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात शादी समारोह में बिना बुलावे के पहुंचे युवक की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एम्बुलेंस में घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शहर के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात बिन बुलाए पहुंचे युवक को बेरहमी से पीट दिया गया। युवक का शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे। बीच-बचाव के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उपचार के बाद जाने दिया गया।

विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास निवासी अंशुल सोमवार रात करीब 12 बजे कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अंशुल बिना निमंत्रण के ही वहां गया था। जब वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और पूछताछ की गई।

अंशुल के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं
इस पर  बिना बुलावे के आने की बात सामने आई। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद में वहां मौजूद लोगों ने उसे पीट दिया। इसी दौरान गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। हमले में अंशुल के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

http://



खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज

पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए।  वहां उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें