फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिहायशी इलाके में ट्रांसफार्मर में धमाका, एलटी लाइन टूटकर गिरने से होटल और दुकान जले

Mon, 27 Apr 2026 11:20 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रिहायशी इलाके में ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद एलटी लाइन टूटकर गिरने से आग लग गई। घटना नजीराबाद थानाक्षेत्र की है। 
विज्ञापन
एलटी लाइन टूटकर गिरने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशलपुरी रिहायशी इलाके में रविवार देर रात सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हो गया। इससे स्पार्किंग के साथ एलटी लाइनें टूटकर कबाड़ी की दुकान और होटल पर गिर गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर एक घंटे में काबू पाया। इस दाैरान होटल और दुकान जल गई। सरोजनीनगर सरिया मंडी निवासी मो. इरफान की कबाड़ की दुकान और पप्पू का होटल ट्रांसफार्मर के बगल में स्थित था।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद अमरिंदर सिंह लवी ने बताया कि रविवार होने के कारण दोनों दुकान और होटल बंद थे। रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हो गया। एलटी लाइनें टूटकर होटल और दुकान के तिरपाल पर गिरकर गया और आग लग गई। कुछ ही देर में सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान करीब 25 फीट ऊंची लपटें बगल के जंगल में पहुंच गईं। वहां बंधे मवेशियों को खोलकर बचाया गया। नजीराबाद थाने का फोर्स मौके पहुंचा और भीड़ को घटनास्थल से दूर किया।
 

विज्ञापन

एलटी लाइन टूटकर गिरने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग से पीड़ितों का करीब 70-80 हजार का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निमशन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम में सूचना आते ही तत्काल फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल को रवाना कर दिया गया था। घटना में एक दुकान और होटल जला है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है।

आरोप सूचना के 25 मिनट बाद पहुंची पुलिस
क्षेत्रीय निवासी जीपी अवस्थी, अर्जुन और विशाल का आरोप है कि आग लगते ही तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई लेकिन वह करीब 25 मिनट बाद पहुंची और इसके बाद कार्रवाई शुरू की। घटना के कारण कौशलपुरी, सरोजनी नगर सरिया मंडी की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें