फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल, रेलवे ने यात्रियों को लाइन लगवाकर बोगियों में प्रवेश दिया

Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें रविवार को फुल होकर आईं। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। एहतियात बरतते हुए जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे ने यात्रियों को लाइन लगवाकर बोगियों में प्रवेश दिया। बता दें कि छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने 210 नियमित के साथ ही 40 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों से होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाती हैं।
विज्ञापन

ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इनका आवागमन कानपुर से होकर है। इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। सीमांचल, जोगबनी, कालका मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला, पूर्वा, महानंदा, महाबोधि आदि ट्रेनें फुल होकर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं।

 
विज्ञापन

ट्रेन में यात्रियों की भीड़
पूर्वांचल जाने वाली बसें 10 मिनट में फुल
झकरकटी बस अड्डा से गोरखपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ सहित पूर्वांचल रूटों की बसें 10-10 मिनट में फुल होकर गईं। गोरखपुर, प्रयागराज, दिल्ली जाने वाली बसों में नियमित यात्री रहे लेकिन दिल्ली से आने वाली बसों में भीड़ कम रही। एआरएम पंकज कुमार ने बताया कि लखनऊ, झांसी, रायबरेली, हरदोई के अलावा पूर्वांचल रूटों पर ही यात्री जा रहे हैं। कई बसों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें