फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छावनी के घाटों में गंदगी, लोगों ने चंदा कर मंगाए पंप सेट

Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेस्कर घाट में श्रमदान करते इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छठ पूजा शुरू होने के बावजूद रविवार को भी छावनी क्षेत्र के मैस्कर घाट, गोला घाट, डबकेश्वर घाट, कोयला घाट में गंदगी फैली रही। छावनी परिषद की लापरवाही से परेशान इलाकाई लोगों ने आपस में चंदा कर दो पंप सेट मंगाए और उनसे पानी डालकर मेस्कर घाट की सीढियां साफ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेस्कर घाट में फैली गंदगी - फोटो : अमर उजाला
गोला घाट के सुमित तिवारी ने बताया कि छावनी परिषद के चंद कर्मी वहां स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के साथ ही झाड़ू लगाते हुए खानापूरी कर लौट गए। इसके बाद सत्तीचौरा निवासी गंगाराम, रोहन, बबली, रोहित, राज, सियाराम, दीपू आदि ने मैस्कर घाट में दो पंप लगवाए और स्वयं श्रमदान करते हुए सीढि़यां साफ कराईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें