श्रद्धालुओं को लेकर आने के दौरान हुआ था हादसा
जब बेल 407 वीटी-आरपीएन हेलिकॉप्टर केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर आने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। 26 फरवरी को तेलंगाना के नलगोंडा वीटी एफएओ प्रशिक्षण विमान क्रैश हो गया था। इसमें प्रशिक्षक पायलट की मौत हो गई थी।
उड़ता ताबूत बन रहे प्रशिक्षण विमान
एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में ग्वालियर, भोपाल, मुंबई, हुबली, बारामती और विजयवाड़ा और 2022 में अलीगढ़, सुल्तानपुर, धनबाद, रायपुर और देश के अन्य हिस्सों में हादसों में प्रशिक्षण विमान सबसे अधिक क्रैश हुए हैं।
अहमदाबाद में साल 2025 में हुए हादसे से कांप उठा था देश
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान एआई-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। सिर्फ एक को छोड़कर बाकी सभी की मृत्यु हो गई थी।
इस साल हो चुके हैं छह हादसे
शहर के नत्थापुरवा में हुए हादसे को मिलाकर इस साल अगस्त 2026 तक छह विमान हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 28 जनवरी को बारामती में लियरजेट 45एक्सआर, 8 फरवरी को विजयपुरा में सेस्ना 172 और 23 फरवरी को झारखंड के चतरा में बीच क्राफ्ट किंग एयर सी 90ए विमान सहित अन्य घटनाएं हो चुकी हैं।