फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 12 मिनट में बिठूर से मंधना पहुंची ट्रेन, अब चलेंगी मेमू, विद्युतीकरण को सीआरएस ने किया निरीक्षण

Fri, 12 Mar 2021 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर समेत देश भर के किसी भी इलेक्ट्रिक रेल लाइन से अब ट्रेन बिठूर तक आ जा सकेंगी। गुरुवार को बिठूर के ब्रह्मावर्त रेलवे स्टेशन से मंधना स्टेशन तक करीब आठ किमी की दूरी 12 मिनट में तय की गई। इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन से रेल लाइन का निरीक्षण और गति परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने इज्जतनगर मंडल आशुतोष पंत के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण स्पेशल ट्रेन ब्रह्मावर्त से दोपहर 2:52 बजे छूटी और मंधना 3:04 बजे पहुंच गई। इसके पहले इस रेल लाइन को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन कराने का काम हुआ था।

लेकिन ट्रेनों का संचालन कराकर पहले इस रेल लाइन का विद्युतीकरण भी करा दिया गया। जल्द ही वह फिटनेस रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद रेलवे ट्रेनों का संचालन कर सकेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) रामकरण यादव, मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण संतोष बेरवा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद-मथुरा से जुड़ेगा बिठूर
बिठूर तक विद्युतीकरण हो जाने से बिठूर का ब्रह्मावर्त रेलवे स्टेशन न सिर्फ सीधे कानपुर सेंट्रल, कन्नौज और फर्रुखाबाद से वाया मंधना जुड़ जाएगा बल्कि रूट पर पडने वाले आगरा-मथुरा की ट्रेनों का संचालन भी हो सकेगा। भिवानी-दिल्ली कालिंद्री एक्सप्रेस वाले रूट से दिल्ली की ट्रेनों का संचालन भी बिठूर से हो सकता है। क्योंकि यह पूरा रेल रूट इलेक्ट्रिफाई हो जाएगा।

मेमू चलेंगी तो जीटी रोड पर बढ़ेगा जाम
अभी 37 ट्रेनों का संचालन कानपुर अनवरगंज से मंधना रेल लाइन होते हुए आगे तक होता है। इसके अलावा मालगाड़ियां भी गुजरती हैं। लॉकडाउन के बाद अभी पूरी क्षमता से ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है लेकिन जब सभी ट्रेनें चलने लगेंगी और कानपुर में इलेक्ट्रिक मेमू शेड का उद्घाटन हो जाएगा तो कानपुर सेंट्रल से बिठूर के बीच कई डेली मेमू भी चलने लगेंगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ते ही अनवरगंज से मंधना के बीच जीटी रोड पर पड़ने वाली 17 रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति भी पैदा होगी।

डीआरएम के सामने रखी गईं मांगें
सीआरएस के साथ निरीक्षण पर आए इज्जतनगर डीआरएम आशुतोष पंत के समक्ष श्री ब्रह्मावर्त बिठूर विकास एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार पांडेय ने ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने मांग की है कि संपर्क मार्गों से प्लेटफार्म तक यात्रियों के आवागमन तक सड़क का निर्माण कराया जाए, ब्रह्मावर्त आदितीर्थ से ट्रेन चलाकर सीधे प्रयाग तीर्थ और वाराणसी काशी विश्वनाथ की तीर्थ नगरी से जोड़ा जाए। बिठूर से सीधे लखनऊ तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें