सबसे ज्यादा नकली नोट पांच सौ और दो सौ रुपये के निकल रहे हैं। अधिकतर एटीएम से दो हजार रुपये की कैसेट पहले ही हटाई जा चुकी है। इसलिए दो हजार के नकली नोट निकलने की संख्या अब कम है। दरअसल एटीएम में चार कैसेट लगी होती हैं। दो में पांच सौ के नोट, एक में दो सौ और एक में सौ रुपये के नोट लगे होते हैं।
अभी तक जिस एटीएम में कैश खत्म होता था, तो मेंटीनेंस कंपनियां वहीं पर कैसेट निकालकर नकदी भरती थीं। अब कंपनियों को सीलबंद कैसेट मिलेगा। उसे एटीएम में लगाकर खाली को हटा लिया जाएगा। शहर के 40 फीसदी एटीएम इस प्रक्रिया को अपना चुके हैं।
कटा-फटा या नकली नोट निकले तो तत्काल एटीएम में रखे रजिस्टर में नोट करें। गार्ड से शिकायत करें। संबंधित शाखा में जाएं और वहां लिखकर दें। आप चाहें तो हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि नकली नोट के एवज में भरपाई का कोई प्रावधान बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में नहीं है।
अनिल कुमार मिश्र, सचिव, पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन