फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ईद-उल-फितर के अवसर पर बदला रहेगा यातायात, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Sat, 29 Mar 2025 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ईद-उल-फितर के चलते शहर का यातायात बदला रहेगा। घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-फितर के अवसर पर बजरिया स्थित बड़ी ईदगाह के आसपास यातायात व्यवस्था में बदवाल किया गया है। यह व्यवस्था चंद्र दर्शन के अनुसार 31 मार्च और 1 अप्रैल को सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक लागू रहेगी। नमाजियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये है व्यवस्था
- लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात कर्नलगंज चौराहा से सीधे शनिदेव मंदिर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- गोल चौराहा, हैलट की ओर से आने वाले वाहन बेनाझाबर तिराहे से बाएं मुड़कर चांदनी नर्सिंग होम के सामने से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- जरीब चौकी पी रोड की ओर से आने वाले वाहन रामबाग चौराहे से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहे की ओर से अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।
- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से आगे रामबाग तिराहे से दाहिने मुड़कर पी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- छह बगलिया चौराहे की ओर से आने वाले वाहन मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मन्दिर तिराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हलीम कॉलेज चौराहे (नाला रोड) की ओर से आने वाले वाहन बजरिया चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन सीसामऊ चौराहे से बांए मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- लकडमंडी रोड की ओर से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से आगे बजरिया बकरमंडी ढाल की ओर नहीं जा सकेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था 
- लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को चुन्नीगंज चौराहे से आगे शनिदेव मंदिर तिराहे वाली रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- गोल चौराहा, हैलट की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को वीरेंद्र स्वरूप ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।
- जरीब चौकी (पी रोड) की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को रामबाग तिराहे से पहले पी रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहे से पहले 80 फीट रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- छह बगलिया चौराहे की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहे तक सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- हलीम कॉलेज चौराहे (नाला रोड़) की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को सीसामऊ चौराहे से पहले नाला रोड सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- लकडमंडी रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को कायस्थाना तिराहे से पहले लकडमंडी रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें