फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कचहरी के आसपास आज बदला रहेगा यातायात, शाम छह बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था, पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था

Tue, 19 Aug 2025 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में आज लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव के कारण कचहरी के आसपास का ट्रैफिक बदला गया है। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कई रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लायर्स एसोसिएशन चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कचहरी के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। ऐसी रहेगी व्यवस्था….

  • टेफ्को तिराहा व मर्चेंट चैंबर की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीनपार्क चौराहा से वीआईपी रोड होकर डीएवी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें ग्रीनपार्क चौराहा से बाएं मुड़कर यूनियन बैंक तिराहा से ग्रीनपार्क स्टेडियम से पीछे वाले मार्ग से होते हुए डीएवी तिराहा से वीआईपी रोड से गोरा कब्रिस्तान के पीछे होते हुए जाना होगा। हालांकि ऐसे वाहन डीएवी तिराहा से मधुवन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • सिलबर्टन तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन एमजी कॉलेज चौराहे से मधुवन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज से बाएं मुड़कर ग्रीनपार्क चौराहा से यूनियन बैंक तिराहा से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • फूलबाग चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड सरसैयाघाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा से सीधे परेड चौराहा से बाएं मूलगंज, सीधे चुन्नीगंज व दाहिने ग्रीनपार्क व एमजी कॉलेज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • बड़ा चौराहा से वाहन चेतना चौराहा, सरसैया घाट व वीआईपी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा से मेघदूत व परेड चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • चेतना चौराहा से केवल अधिवक्तागणों के वाहन पुलिस ऑफिस की तरफ जा सकेंगे।
  • चेतना चौराहा से अधिवक्तागणों के वाहन पुलिस ऑफिस से आगे मधुवन तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे ऐसे वाहन पुलिस ऑफिस से दाहिने मुड़कर तिकोनिया पार्क की तरफ अपने वाहन पार्क करेंगे।
  • म्योरमिल तिराहा से कोई वाहन भार्गव चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कर सकेंगे पार्किंग

  • जेएनके इंटर कॉलेज (चेतना चौराहा के पास)
  • गैस गोदाम ग्राउंड (लड्डा कोठी के पास)
  • नगर निगम इंटर कॉलेज (एमजी कॉलेज चौराहा के पास)
  • मधुबन तिराहा के बगल में (डीएवी कालेज ग्राउंड)
  • मकराबर्टगंज हॉस्पिटल पार्किंग (मर्चेन्ट चेम्बर के सामने)


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें