फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर बिना क्यूआर कोड दौड़ रहे 100 ई-रिक्शे सीज किए

Sun, 13 Jul 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ट्रैफिक पुलिस ने घंटाघर, परेड, नौबस्ता, किदवईनगर, कल्याणपुर, वीआईपी रोड पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बिना क्यूआर कोड के संचालित हो रहे 100 ई-रिक्शाें को सीज किया है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को देखकर घंटाघर, परेड, नौबस्ता, किदवईनगर, कल्याणपुर, वीआईपी रोड में ई–रिक्शा चालक भागते नजर आए। सोमवार से और बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, आरटीओ की ओर से शहर में जाम की समस्या को देखते हुए ई–रिक्शा के अलग से 40 रूट निर्धारित किए हैं। इनके संचालन के लिए मई और जून में अलग अलग क्षेत्रों में कैंप लगवाए गए, जहां ई–रिक्शा का पंजीयन हुआ और दस्तावेज जांचे गए। शहर में लगभग 70 हजार से अधिक ई रिक्शे चल रहे हैं, जबकि पंजीयन केवल 7500 के आसपास हुए।

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला
चालकों के लिए नगर निगम में पंजीयन की दोबारा से सुविधा और क्यूआर कोड जारी करने के काउंटर खोले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। केवल 1651 ने ही क्यूआर कोड हासिल किया। इस कोड में चालक के साथ ही ई रिक्शे की डिटेल और रूट की जानकारी होती है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह से डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह और सभी जोन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अभियान चलाया। डीसीपी ने बताया कि ई-रिक्शे को खड़ा करने के लिए 10 स्थान पूर्व में चिह्नित किए जा चुके हैं। यहां 25 हजार तक ई-रिक्शों को खड़ा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें