नियमों के उल्लंघन पर 2933 वाहनों के चालान
इनमें यातायात पुलिस ने 81 और क्रिटिकल कॉरिडोर वाली टीम ने 236 वाहनों का चालान किया। वहीं, इससे पहले रविवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2933 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 242 रांग साइड, 159 ट्रिपल राइडिंग, 83 बिना हेलमेट और 2449 अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले शामिल हैं। हूटर और मॉडिफाई साइलेंसर पर 430 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव में 77 वाहनों के चालान किए गए।