फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रकाशोत्सव पर कल डायवर्जन, आठ रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध, कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था

Sat, 21 Nov 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर 22 नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा, जिसके तहत आठ प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर 22 नवंबर को शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक आठ प्रमुख रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

विज्ञापन

इस तरह रहेगी व्यवस्था

  • घंटाघर की तरफ से आने वाले वाहन बांसमंडी नहीं जा सकेंगे। यह चाचा नेहरू चौराहे से कोपरगंज होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • अफीमकोठी से मूलगंज जाने वाले वाहन डिप्टी पड़ाव की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें कोपरगंज तिराहा, टाटमिल और घंटाघर होकर मूलगंज की तरफ जाना होगा।
  • जरीब चौकी चौराहे से चंद्रिका देवी और डिप्टी पड़ाव से घंटाघर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह वाहन कोपरगंज तिराहा और टाटमिल चौराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • शनिदेव मंदिर चौराहे से कबाड़ी मार्केट होकर वाहन गुमटी नंबर पांच नहीं जा सकेंगे। इन्हें मनोज पान भंडार से यू-टर्न लेकर जेके मंदिर के पीछे से थाना नजीराबाद होकर जाना होगा।
  • अशोकनगर चौराहे से मोतीझील होकर रॉयल क्लिफ (आरसी होटल) जाने वाले वाहनाें पर प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें अशोकनगर चौराहे से हर्षनगर तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  • आरसी होटल से मोतीझील की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
  • मोतीझील मेट्रो स्टेशन और शिवाजी द्वार से केडीए व नगर निगम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें गोल चौराहा और हर्ष नगर की तरफ से अपने गंतव्य तक जाना होगा।
  • अशोक नगर चौराहे से मोतीझील की तरफ सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन हर्ष नगर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

किसी भी असुविधा होने पर यहां करें कॉल
  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340
  • ग्रीन कॉरिडोर सेल नंबर 9454402413
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें