फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जन्माष्टमी पर इस्कॉन और जेके मंदिर रूट पर बदला रहेगा यातायात, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 02 Sep 2026 09:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेके मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख जेके और इस्कॉन मंदिर में होने वाले आयोजन के चलते शहर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। जो शुक्रवार दोपहर दो बजे से शुरू होकर कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


जेके मंदिर की ओर इस तरह से जा सकेंगे
1- हैलट अस्पताल, हर्षनगर की ओर से आने वाले वाहन पालीवाल तिराहे से जेके मंदिर, मरियमपुर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन पालीवाल तिराहे से दाहिने मुड़कर काकादेव थाना देवकी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
2- फजलगंज चौराहे की ओर से आने वाले वाहन मरियमपुर चौराहे से आगे जेके मंदिर, पालीवाल तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन मरियमपुर तिराहा से बाएं मुड़कर चेन फैक्टरी चौराहा, सब्जी मंदिर तिराहा, विजयनगर होते हुए अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

3- गोल चौराहा, मोतीझील, जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन कोकाकोला चौराहे से नजीराबाद थाना, जेके मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जरीब चौकी क्रॉसिंग से फजलगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
4- मरियमपुर चौराहे से कोई भी वाहन नजीराबाद थाना/ जेके मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन फजलगंज चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
आईटीआई, पांडुनगर का खाली मैदान, लाजपत नगर गुरुद्वारा तिराहा से जेके मंदिर पूर्वी गेट तक सड़क किनारे दोनों तरफ

इस्कॉन मंदिर में इस तरह से जा सकेंगे
1. सिंहपुर से श्रद्धालुओं के अलावा कोई भी वाहन मैनावती मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर नहीं जा सकेगें। ऐसे वाहन सिंहपुर से कल्याणपुर, यश कोठारी अस्पताल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2. इस्कॉन मंदिर सिंहपुर तिराहा से मैनावती मार्ग होते हुए जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहन के साथ ग्रीन सिटी तक जा सकेंगे। ग्रीन सिटी कैंपस में वाहन पार्क करके पैदल मंदिर की ओर जाएंगे। दर्शन के बाद अपने वाहन लेकर गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3. श्रद्धालुओं के अलावा कोई भी वाहन गुरुदेव, चिड़ियाघर होते हुए मैनावती मार्ग की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कर्बला चौराहा, अटल घाट व गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
4. गुरुदेव चौराहा, चिड़ियाघर, मैनावती मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालु आनंद सेफ्रान, क्रेनबेरी में वाहन पार्क करके पैदल मंदिर को जा सकेंगे।
5. मंधना, कस्बा बिठूर, बिठूर तिराहा व कल्याणपुर से आने वाले श्रद्धालु सिंहपुर चौराहा से मैनावती मार्ग होते हुए ग्रीन सिटी में अपना वाहन पार्क कर इस्कॉन मंदिर जा सकेंगे।
6. गंगा बैराज, नबावगंज की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीन सिटी के पिछले गेट से प्रवेश करेंगे और वाहन ग्रीन सिटी में पार्क कर मैनावती मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर जा सकेंगे।
7. श्रद्धालुओं के वाहनों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के भारी व मध्यम वाहन सिंहपुर व खेऊरा तिराहा होते हुए मैनावती मार्ग पर नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन सिंहपुर तिराहा से यश कोठारी/बिठूर तिराहा/कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। ठीक वैसे ही गुरुदेव चौराहा, चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले वाहन कर्बला, गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।
विज्ञापन

यहां रहेगी पार्किंग
1. पुरुषोत्तम ग्रीन (चार पहिया वाहन)
2. क्रेन बेरी (चार पहिया वाहन)
3. आनंद सेफ्रान (दो पहिया वाहन)
4. मंटोरा ग्रीन सिटी (चार पहिया वाहन)
5. मंदिर के अंदर वीआईपी पार्किंग (चार पहिया वाहन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें