Kanpur News: अमृत योजना 2.0 के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए बर्रा में शनिवार से 30 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। कारगिल पेट्रोल पंप और सब्जी मंडी से यादव होटल चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
कानपुर में बर्रा कारगिल पेट्रोल पंप की ओर से कोई भी वाहन बर्रा आठ सब्जी मंडी या यादव होटल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था शनिवार से 30 अप्रैल 2026 तक अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत सीवर लाइन बिछाने के कार्य की वजह से रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन किया जा रहा है। पुलिस और ट्रैफिक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार के मुताबिक डायवर्जन के चलते वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वाहन चालक उसी के अनुरूप अपने गंतव्य तक जाने के लिए घरों स निकलें।