फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महर्षि दधीचि की परंपरा हुई जीवंत, 84 वर्षीया स्वर्णकांता की देह एम्स गोरखपुर को दान, मिला सम्मान

Tue, 10 Nov 2026 03:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रतनलाल नगर निवासी स्वर्णकांता तनेजा (84) के निधन के बाद उनकी पार्थिव देह एम्स गोरखपुर को दान की गई। युग दधीचि देहदान अभियान द्वारा कराई गई यह 328वीं देहदान की अनूठी मिसाल है।
विज्ञापन
देहदानी स्व. स्वर्णकांता तनेजा और पत्रक सौंपते अभियान प्रमुख मनोज सेंगर और माधवी सेंगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महर्षि दधीचि की परंपरा का अनुसरण करते हुए समाज हित में देहदान करने वालों की श्रृंखला में कानपुर से एक प्रेरक मिसाल सामने आई है। एस-छह इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट, रतनलाल नगर निवासी बुजुर्ग महिला स्व. स्वर्णकांता तनेजा (84) की पार्थिव देह को उनके संकल्प के अनुसार एम्स गोरखपुर को शोध एवं अध्ययन हेतु दान कर दिया गया।

विज्ञापन

युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने बताया कि स्वर्णकांता जी ने वर्ष 2025 में ही देहदान का संकल्प लिया था। नौ नवंबर तड़के पांच बजे कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनके भतीजे सचिन माखीजा ने अभियान टीम से संपर्क कर देहदान कराने का आग्रह किया। स्वजनों से विचार-विमर्श के बाद देह को एम्स गोरखपुर को सौंपने का निर्णय लिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

ससम्मान एम्स गोरखपुर को सौंपी गई देह
सेंगर दंपति नौ नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे कानपुर से पार्थिव देह लेकर रवाना हुए और शाम पांच बजे एम्स गोरखपुर पहुंचे। वहां एनॉटमी विभाग के डॉ. सूर्यकांत सेठ ने सहयोगियों के साथ पार्थिव देह को ससम्मान स्वीकार किया। युग दधीचि अभियान द्वारा एम्स गोरखपुर को सौंपा गया यह आठवां शरीर है, जबकि अभियान के माध्यम से अब तक कुल 328वीं देह दान कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें